{"_id":"5b47a7a54f1c1b92468b62ca","slug":"191531422629-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के तीन मवेशी जहरीला चारा खाने से मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के तीन मवेशी जहरीला चारा खाने से मरे
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। गांव बिहारगढ़ में जहरीला चारा खाने से तीन पशुओं की मौत हो गई। ग्रामीणों ने एसडीएम से पीड़ित किसान को आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की है।
शुक्रताल गंगा की तलहटी में बसे गांव बिहारगढ़ में हरपाल पुत्र विजयपाल सैनी के पास चार बीघा भूमि है। बताया कि वह बुधवार शाम को गंगा खादर से पशुओं को खिलाने के लिए जंगली घास लाया था। जिसको उसने कुट्टी मशीन में काटकर पशुओं के आगे डाल दिया। पशुओं के घास खाते ही उनकी हालत बिगड़ती चली गई। दो भैंस और एक गाय की मर गई। प्रधान बुद्धराम चौहान के द्वारा पशु चिकित्साधिकारी मोरना डा. अखिलेश को पशुओं में जानलेवा बीमारी फैलने की सूचना दी गई। सूचना भोपा पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हेमेंद्र टीम के साथ गांव में पहुंचे और मवेशियों का परीक्षण किया। जिसमें मवेशियों के मरने की पुष्टि जहरीला चारा खाने से होने की पुष्टि हुई है। ग्रामीण डा. शिवकुमार, नीटू, नरेंद्र, राजपाल, संजय, धर्मपाल, मोहन, जगपाल, रोहित आदि ने एसडीएम से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की है।