{"_id":"5b1ed0b24f1c1b254d8b5e2f","slug":"191528746162-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुमाईश में अव्यवस्थाओं के विरोध में दुकाने बंद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुमाईश में अव्यवस्थाओं के विरोध में दुकाने बंद की
Updated Tue, 12 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नुमाईश में अव्यवस्थाओं के विरोध में दुकानें बंद की
मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन द्वारा ठेकेदारों को दी गई खुली छूट और ठेकेदारों द्वारा दुकानदारों से लगातार किए जा रहे अभद्र व्यवहार के विरोध में सोमवार की शाम बड़ी संख्या में दुकानदारों ने अपनी दुकान बंद कर दी। इसे नुमाईश में पहुंचे लोगों को निराशा हाथ लगी।
नुमाईश में अव्यवस्था और ठेकेदारों की अभद्रता के चलते दुकानदारों में आक्रोश बना है। ठेकेदार एक तरफ प्रशासन पर यह दबाव बना रहे हैं कि उनके ठेके के पैसे कम किए जाएं। इसी के साथ सड़क पर दुकान लगाने की उन्हें छूट दी जाए। दूसरी तरफ दुकानदारों से मनमर्जी की वसूली कर रहे हैं। एक दुकानदार ने बताया कि उसे साढे़ तीन लाख में दुकान दी गई है और एक लाख बिजली के अलग से बताए जा रहे हैं। यही स्थिति सभी दुकानदारों के साथ है। यहां तक वह लोग सहन कर सकते थे। ठेकेदारों और प्रशासन से तंग दुकानदारों ने सोमवार की शाम दुकानें बंद कर आक्रोश जताया। दुकानें बंद होने से नुमाईश में पहुंचने वाले लोगों को निराशा का सामना करना पड़ा। देर रात तक दुकानें बंद रही। अफसरों ने इस संबंध में कुछ भी बोलने से मना कर दिया।
कीटनाशक का छिड़काव
मुजफ्फरनगर। नुमाईश में मच्छरों की भरमार की अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार को जिला प्रशासन ने फॉगिंग कराई। इससे दुकानदारों और नुमाईश में पहुंचने वाले लोगों को राहत मिली।