{"_id":"5adce1104f1c1b57098b6098","slug":"191524424976-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के स्मारकों पर चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के स्मारकों पर चलाया स्वच्छता अभियान
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
शहर के स्मारकों पर चलाया स्वच्छता अभियान
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के तत्वाधान में चल रही स्वच्छ भारत सुंदर भारत अभियान की कार्यशाला के दौरान शहर में स्मारकों की सफाई का अभियान चलाया गया।
डीएवी इंटर कॉलेज में चल रही कार्यशाला में स्वच्छता के अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने स्मारकों की सफाई में भाग लिया। ट्रेनिंग काउंसलर अमित सैनी, सरदार बलजीत सिंह ने कहा कि स्वच्छता का संदेश देने के लिए अभियान चलाया गया। अरुण धीमान, गुंजन और ललित के निर्देशन में पानी डालकर पहले सफाई की गई और उसके बाद नुमाईश स्थित स्मारक को साफ किया गया। डोर टू डोर अभियान में लोगों से स्वच्छता की अपील की गई। इससे पहले सुबह के समय जिला मुख्य आयुक्त शिव कुमार यादव ने ध्वज फहराकर कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। जिला संगठन कमिश्नर भारत भूषण अरोरा और रेनू गर्ग ने स्काउट-गाइड के बारे में बताया। राजीव गौतम और प्रभा दहिया का सहयोग रहा।