फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   तहसील दिवस में सुनी जनसमस्याएं

तहसील दिवस में सुनी जनसमस्याएं

Wed, 21 Feb 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस में सुनी जनसमस्याएं
फरियादियों की समस्याएं सुनीं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसएसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। यहां फरियादियों की लाइन लग गई। इसके बाद यहां सदर विधायक कपिलदेव अग्रवाल भी पहुंचे और समस्याओं के निपटारे की व्यवस्था का जायजा लिया।

मंगलवार को तहसील सदर के लेखपाल भवन में डीएम राजीव शर्मा और एसएसपी अनंत देव के नेतृत्व में सभी मुख्य विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। सदर विधायक कपिलदेव अग्रवाल भी पहुंचे। उन्होंने अफसरों के साथ फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए उनका निस्तारण कराया। साथ ही उन्होंने अफसरों को शासन की मंशा के अनुसार जनसमस्याओं का निस्तारण करने को कहा। डीएम ने कहा कि शिकायत या समस्या का निस्तारण कर दिए जाने के बाद शिकायतकर्ता को फोन कर अफसर या जांचकर्ता इससे अवगत भी कराएं। शिकायतकर्ता की संतुष्टि जरूरी है। इस अवसर पर डीडीओ मोतीलाल व्यास, एसडीएम कुमार भूपेंद्र, सीओ सिटी हरीश भदौरिया, डीएसओ सुनील कुमार पुष्कर, ईओ पालिका विकास सेन, तहसीलदार सदर रंजीत कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed