फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हरियाणा की घटना की निंदा की

हरियाणा की घटना की निंदा की

Mon, 29 Jan 2018 12:37 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा की घटना की निंदा की
इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन की बैठक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जवाहर वैदिक स्कूल में इंडिपेंडेंट स्कूल फे डरेशन की बैठक में हरियाणा में प्रधानाचार्य की हत्या पर रोष जताया। एसोसिएशन ने हरियाणा में प्रधानाचार्य ऋतु छाबड़ा की हत्या के विरोध में 30 जनवरी को सीबीएसई स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। हरियाणा सरकार से मांग की गई है कि स्कूलों के प्रधानाचार्यों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखा जाए। पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की जाए। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में एकत्र होकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी दिया जाएगा। काफी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार करेंगे
मुजफ्फरनगर।
माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा लखनऊ के आह्वान पर जिले के शिक्षकों की बैठक हुई। बैठक में 2018 की बोर्ड परीक्षा बहिष्कार का निर्णय लिया गया। बैठक में स्नेह मिश्रा, प्रमोद कुमार शर्मा, अमित गौतम, निर्वेश सिंह, सुषमा पुंडीर, दुष्यंत सिंह पुंडीर, प्रमोद कुमार, शिवराज सिंह, अंकित कुमार आदि रहे।
विज्ञापन


रक्तदान का महत्व बताया
मुजफ्फरनगर।
सनातन धर्म कॉलेज के एनएसएस के शिविर के चौथे दिन छात्र-छात्राओं को रक्तदान का महत्व बताया । कार्यक्रम अधिकारी डॉ बबीता गुप्ता ने कहा कि रक्तदान करके हम किसी को जीवन दान दे सकते हैं। मीनाक्षी भारद्वाज, पवी सैनी, धीरज गिरधर, धीरज उपाध्याय, मनीष गर्ग, संजीव गर्ग, राहुल मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनी के लिए हुआ चयन
मुजफ्फरनगर।
गोरखपुर में दो फरवरी से पांच फरवरी तक चलने वाली अमृत कला विथिका में जिले के दो छात्रों का चयन हुआ है। गांव सूजडू के ये दोनो छात्र राम किशोर सैनी और मयंक सैनी अपनी कला कृतियों के साथ भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed