{"_id":"5a31771c4f1c1b76678c1409","slug":"191513191196-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे तेज दौड़े साक्षी और सागर, अर्जुन ने फेंका भाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे तेज दौड़े साक्षी और सागर, अर्जुन ने फेंका भाला
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे तेज दौड़े साक्षी और सागर, अर्जुन ने फेंका भाला
मुजफ्फरनगर।
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्र्स स्टेडियम में चल रही खेल श्रृंखला में बुधवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं कराई गईं। खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया। दौड़ में साक्षी और सागर अव्वल रहे हैं, जबकि अर्जुन ने सबसे दूर भाला फेंक कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अतिथियों ने सभी विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ जिला बॉक्सिंग सचिव सतीश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि जिले में प्रतिभावान खिलाड़ी कमी नहीं है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण अंचलों में छिपी प्रतिभा को निखरने का मौका मिलता है। खिलाड़ियों को मंच मिले तो वह आगे बढ़ सकते हैं। इसके बाद प्रतियोगिताओं का दौर शुरू हुआ। जिसमें जूनियर बालक स्तर की प्रतियोगिता में 100 और 200 मीटर दौड़ में सागर, दाऊद, अभिषेक, 400 मीटर में आशिक, प्रशांत, शोयब, 800 मीटर रवि कुमार, कपिल, मनीष, 1500 मीटर में रवि, राहुल, तुषार तोमर, तीन किमी दौड़ में रमन सिंह, मोहम्मद नाजिम, दीपक ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 100 मीटर में साक्षी, पूजा, रानी, 200 मीटर में काजल, खुशी, साक्षी, 400 मीटर में शिखा, शिवानी, साक्षी, 800 मीटर में शिखा बालियान, खुशबू, अशविना, 1500 मीटर दौड़ में खुशी, शिवानी, स्वाति, तीन किमी दौड़ में खुशबू, शिखा और नेहा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में अर्जुन, वसीम, प्रिंस, लंबी कूद में बाशिक, दाऊद, तौफीक, गोला फेंक में वसीम, अर्जुन, प्रिंस तथा भाला फेंक में अर्जुन, वसीम, प्रशांत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में डिस्कस थ्रो में काजल, सोनिया, अंजली, लंबी कूद में अक्षी, कागज, शिखा, गोला फेंक में अंजली शर्मा, खुशबू शर्मा, काजल सैनी, भालाफेंक में खुशी, पूजा और अशविना ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़िय़ों को सतीश कुमार, शूटिंग बाल संघ के जिला सचिव पवन कुमार, उप क्रीड़ाधिकारी राजाराम, उप क्रीड़ाधिकारी पूनम विश्नोई ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। इस दौरान वुशू कोच मनीष शर्मा, फुटबाल कोच गिरीश मेाहन, हॉकी कोच रणजीत चंद केसरी, वालीबॉल कोच अभिलाषा यादव, बाक्सिंग कोच मुकेश कुमार, ताइक्वांडो कोच ममता रानी, सुनीता रानी, रामकुमार आदि मौजूद रहे।