फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बुढ़ाना के दलितों का डीएम को ज्ञापन

बुढ़ाना के दलितों का डीएम को ज्ञापन

Thu, 07 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
बुढ़ाना के दलितों का  डीएम को ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना के दलितों ने डीएम को ज्ञापन देकर नगर पंचायत प्रशासन द्वारा उनके खोखे और दुकानें क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में बुढ़ाना से आए पीड़ित दुकानदारों ने डीएम को दिए ज्ञापन में नगर पंचायत प्रशासन की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया। मुकेश शर्मा, पंकज शर्मा, सतीश भारती, लोकेश शर्मा, तेजपाल सिंह, ओम प्रकाश, नेपाल सिंह, आशुतोष, गौरव, राजीव, सुमित्रा आदि ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि ईओ की गुंडागर्दी की वजह से सैकड़ों परिवार भूखे मरने की कगार पर पहुंच गए हैं। मामले की जांच कराकर दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उधर, कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मोहम्मद तारिक कुरैशी ने कहा कि बुढ़ाना में नगर पंचायत द्वारा दलितों की दुकानों को तोड़कर आग लगाने की घटना निदंनीय है।
विज्ञापन


सेवा को समर्पित रही गायत्री चौधरी
मुजफ्फरनगर। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जाट महासभा की महिला प्रदेशाध्यक्ष रही गायत्री चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी सेवाओं को याद किया गया। कल्याणपुरी रामबाग में आयोजित शोकसभा में आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि भारतीय वैदिक संस्कृति के प्रति गायत्री चौधरी की निष्ठा और सेवा थी। यज्ञ और योग शिविरों में उनका योगदान मिला। जाट महासभा के जिलाध्यक्ष देवी सिंह सिंभालका ने कहा कि समाज सुधार के लिए उनकी जागरूकता प्रेरित करती रहेंगी। पूर्व विधायक अशोक कंसल, अनूप सिंह वर्मा, चौधरी छोटू राम कालेज के प्राचार्या डॉ. नरेश मलिक, पूर्व पालिका सदस्य गजेंद्र पाल सिंह, पशुपालन विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक डॉ. डीवी सिंह, डॉ. वीपी सिंह, डॉ. नवनीत कुमार, डॉ. नीरू, डॉ. ओमबीर सिंह, रेणू चौधरी, चौधरी यशवीर सिंह आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed