फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मलिक इलेवन ने जीता मैच, एसडी कालेज हारा

मलिक इलेवन ने जीता मैच, एसडी कालेज हारा

Sun, 29 Oct 2017 01:18 AM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
मलिक इलेवन ने जीता मैच, एसडी कालेज हारा
मलिक इलेवन ने जीता मैच, एसडी कालेज हारा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए क्रिकेट लीग के मुकाबले में मलिक इलेवन ने जीत दर्ज कराई। मलिक इलेवन ने एसडी कॉलेज को 44 रन से हराकर 4 अंक प्राप्त लिए। मैच में सचिन मलिक को मैन ऑफ द मैच चुना गया है। सचिन ने 24 रन बनाने के साथ विरोधी टीम के पांच विकेट भी चटकाए।
शनिवार को मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में विकास शर्मा ट्रॉफी लीग के लिए मैच कराया गया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मलिक इलेवन की टीम ने एसडी कालेज के गेंदबाजों को जमकर पीटा। मलिक इलेवन ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम ने 30 ओवर में 204 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर एसडी कालेज को चुनौती दी। इलेवन की ओर से अमित ने सर्वाधिक 45 रन बनाए। कुलदीप ओर रोहित ने 30-30 रनों का योगदान दिया। कप्तान सचिन ने 24 रन बनाए। जबकि एसडी कालेज की टीम के कुणाल, पंकज और बिजय ने 2-2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसडी कालेज की टीम की शुरुआत खराब रही। ओपनर बल्लेबाजों के जल्द आउट होने के बाद टीम बिखर गई। अंत में 25 वें ओवर में 160 रन पर ऑल टीम आउट हो गई। एसडी की ओर से वैभव ने 25, मुबारक ने 17 और निमेष ने 16 रन बनाए। मलिक इलेवन के कप्तान सचिन ने 25 रन देकर 4 और सचिन डबास ने 39 रन खर्च कर 2 विकेट प्राप्त किए। मलिक इलेवन की टीम ने यह मुकाबला 44 रनों से जीत लिया। मैच में अंपायर अरशद और रवि रहे।
विज्ञापन

विवेकानंद हाउस ने जीता क्रिकेट मैच
मुजफ्फरनगर। जीडी गोयनका में इंटर हाउस क्रिकेट मैच लीग प्रारंभ हुआ। जिसमें पहला मैच विवेकानंद हाउस और राधा कृष्णन हाउस के बीच खेला गय। रोमांचक मोड़ पर पहुंचे मुकाबले में विवेकानंद हाउस ने जीत हासिल की। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को सम्मानित किया गया। लगी में अन्य टीमों के बीच भी मैच कराए गए। टैगोर हाउस और टेरेसा हाउस के बीच हुए मैच में टेरेसा हाउस विजेता रही। क्रिकेट लीग का फाइनल मैच विवेकानन्द हाउस और टेरेसा हाउस के बीच खेला गया। शानदार प्रदर्शन के बल पर टेरेसा टीम के सर जीत का सेहरा बंधा। प्रधानाचार्या हरजिंदर कौर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी सावधानी एवं मेहनत से ही अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। कार्यकारिणी समिति के उपाध्यक्ष सुलभ गोयल ने विजेेता टीम के साथ सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed