{"_id":"59a467d44f1c1ba0018b4611","slug":"191503946708-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में मकान गिरने से हजारों का नजकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में मकान गिरने से हजारों का नजकसान
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश में मकान गिरने से नुकसान
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव भलवा निवासी शाहिद पुत्र अब्दुल रहमान रविवार की रात को अपनी पत्नी व बच्चों के साथ कच्चे मकान में सोया हुआ था। देर रात तेज बारिश के बाद अचानक उसका मकान गिरने लगा। उसने अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मकान से बाहर भाग कर जान बचाई। परिजनों के बाहर निकलने के तुरंत बाद मकान का मलबा जमीन पर आ गिरा। मकान गिरने की सूचना पर पूरा गांव एकत्र हो गया। ग्रामीणों ने मलबे में दबा सामान निकाला। इस संबंध में ग्रामीणों ने लेखपाल को फोन से मकान गिरने की सूचना दी। मकान के मलबे में पीड़ित मजदूर का हजारों रूपये का समान दब कर नष्ट हो गया। मकान गिरने से यह परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की मदद किए जाने की मांग की है।