{"_id":"608da7968ebc3e82aa0ebce5","slug":"1914-people-were-vaccinated-in-the-district-muzaffarnagar-news-mrt536746376","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 1914 लोगों को टीका लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 1914 लोगों को टीका लगा
विज्ञापन
जिले में 1914 लोगों को टीका लगा
मुजफ्फरनगर। जिले में वैक्सीन कम होने के कारण शनिवार को कम ही टीकाकरण हुआ। कई स्थानों पर वैक्सीन नहीं होने पर टीकाकरण नहीं हो सका।
जिले में शनिवार को 1914 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीके लगाए गए। रविवार को टीकाकरण नहीं होगा। रविवार को करीब 3900 वैक्सीन आने की उम्मीद है। अब सोमवार को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। शनिवार को जिला मुख्यालय पर केवल 700 डोज की बची है।
सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में शनिवार को 1914 लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन किया गया। 45 वर्ष से अधिक आयु के 983 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई। इसके अलावा 931 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। उन्होंने बताया कि जनपद में रविवार को वैक्सीनेशन नहीं होगा। रात्रि में वैक्सीन मिलने की संभावना है, अब सोमवार को टीकाकरण कराया जाएगा। ब्यूरो