फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   19 players in hockey and six players in volleyball selected for the divisional team

Muzaffarnagar News: हॉकी में 19 और वॉलीबॉल में छह खिलाड़ी मंडलीय टीम के लिए चयनित

Sat, 25 Nov 2023 06:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 06:22 PM IST
विज्ञापन
19 players in hockey and six players in volleyball selected for the divisional team
फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी और वॉलीबॉल का जिला स्तरीय ट्रायल कराया गया, जिसमें कुल 25 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय टीम के लिए किया गया। दोनों ट्रायल में 47 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

जिला क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्यराज त्यागी ने बताया कि झांसी में एक से छह दिसंबर तक प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी और मिर्जापुर में छह से नौ दिसंबर तक प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसको लेकर स्टेडियम में शनिवार को जिला स्तरीय ट्रायल कराया गया। हॉकी में परमजीत, प्रिंस पाल, अमन, विशाल, देवांश, ईशांत, चिराग, अवि पाल, रोहित पाल, आशीष पाल, विशाल पाल, अक्षय, लक्षित, कुनाल आयुष और अर्णव कुशाल के अलावा तीन आरक्षित खिलाड़ी हिमांशु, वंश धनवाल व अभिषेक पाल का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए हुआ।
विज्ञापन


वॉलीबॉल ट्रायल में गोविंद, निखिल, प्रियांशु संगवाल, आर्यन सहरावत, पारस और अभिषेक बालियान मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए चयनित हुए। यह खिलाड़ी सहारनपुर में 28 नवंबर को होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर जिला वालीबॉल संघ के सचिव सैयद मुजम्मिल हुसैन, अध्यक्ष सूरज प्रकाश मलिक, उपेंद्र चौहान, किरन गौतम, आकाश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed