{"_id":"5cbf5e2fbdec22140559cea0","slug":"181556045359-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मच्छरों की रोकथाम के लिए कराएं फॉगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मच्छरों की रोकथाम के लिए कराएं फॉगिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान माह में विशेष सफाई व्यवस्था के दिए निर्देश
शाहपुर। मच्छरों की रोकथाम के लिए कस्बे में एंटी लार्वा का छिड़काव व फॉगिंग कराने के साथ रमजान माह में विशेष सफाई व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए।
नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष प्रमेश सैनी व ईओ ओमगिरि ने नगर पंचायत कर्मियों व सफाई नायकों की बैठक ली। कस्बे में बढ़ते मच्छरों के प्रभाव व संक्रामक रोगों से जनता को राहत दिलाने के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव व फॉगिंग कराने के निर्देश दिए। ईओ ने कहा कि रमजान माह शुरू होने वाला है। कर्मचारी किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। ईओ ने सभासदों से कहा कि वह भी अपने वार्डों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर कार्यालय को अपनी रिपोर्ट दें। यदि कोई सभासद सफाई व्यवस्था से संतुष्ट नहीं है तो उस वार्ड में तैनात सफाई कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सभासद उमेश गोयल, संजय सौदाई, अब्दुल कलाम अंसारी, सभासद पति वकील सैफी, लिपिक सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।