{"_id":"5cb225fabdec22141a4a2f3c","slug":"181555179002-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल में गन्ना डाल कर लौट रहे सात किसान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल में गन्ना डाल कर लौट रहे सात किसान घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटना में सात किसान घायल
मीरापुर। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर मीरापुर व रामराज थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए।
रामराज क्षेत्र में रोडवेज बस ने टिकौला चीनी मिल में गन्ना डालकर वापस मीरापुर की ओर आ रही छह खाली बुग्गियों में गांव पुट्ठी के सामने टक्कर मारकर सभी बुग्गियों के छह किसानों को घायल कर दिया। शनिवार के तड़के करीब चार बजे मीरापुर की ओर से एक रोडवेज मेरठ की ओर जा रही थी। इसी दौरान मिल से गन्ना डालकर आ रहे रसूलपुर निवासी किसान मिन्टू पुत्र नागेन्द्र, राशिद पुत्र चांदू, जाहिद पुत्र चांदू, जोनी पुत्र दयाचन्द, प्रमोद पुत्र धर्मसिंह, आकाश पुत्र महेन्द्र सिंह की बुग्गियों में रोडवेज ने टक्कर मार दी। इसमें सभी किसान घायल हो गए। रोडवेज चालक दुर्घटना कर बस को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जानसठ में उपचार दिलाया। घायल किसान मिन्टू के पिता नरेंद्र सिंह ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर, मीरापुर थाना क्षेत्र में कैथोडा के निकट हाईवे पर नयागांव भुम्मा निवासी किसान श्रीचंद पुत्र बलबीर की बुग्गी में मेरठ की ओर से आ रही कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में किसान श्रीचंद घायल हो गया। बुग्गी क्षतिग्रस्त हुई व पशु भी घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जानसठ सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित श्रीचंद ने कार चालक के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया और चालक फरार हो गया।