फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रहस्यमय बीमारी से पांच साल की मासूम की मौत

रहस्यमय बीमारी से पांच साल की मासूम की मौत

Fri, 08 Mar 2019 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
रहस्यमय बीमारी से पांच साल की मासूम की मौत
जानलेवा बीमारी से पांच साल की बच्ची की मौत
विज्ञापन

भोपा। गांव सिकंदरपुर में एक ही परिवार के तीन बच्चे रहस्यमय बीमारी के चपेट में आ गए हैं। पिछले एक सप्ताह से बीमार तीनों बच्चों को पहले मेरठ और फिर दिल्ली रेफर किया गया था, जहां बुधवार देर रात एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं, दोनों अन्य बच्चों की हालत भी गंभीर है। देर शाम बच्ची के शव का गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी किसान विकास उर्फ सोनू के परिवार के तीन बच्चों अवनी, आयुषि व अवि चौधरी की करीब एक सप्ताह पूर्व अचानक बीमार हो गए। ग्रामीणों के अनुसार, परिजनों ने तीनों बच्चों को पहले गांव में दिखाया, लेकिन आराम नहीं लगने पर उन्हें शहर में एक डॉक्टर को दिखाया गया। वहां से तीनों बच्चों को पहले मेरठ और फिर दिल्ली रेफर कर दिया गया था। बुधवार देर रात दिल्ली के हॉस्पिटल में उपचार के दौरान पांच साल की बच्ची अवनी की मौत हो गई, जबकि दोनों अन्य बच्चों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। बृहस्पतिवार को गमगीन परिजन बच्ची के शव को लेकर गांव पहुंचे, जहां शाम के समय गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पीड़ित परिजनों के अनुसार, बच्चों की रहस्यमय बीमारी के बारे में अभी डॉक्टर भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं। बच्ची की मौत से जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं इस बीमारी के चलते गांव में भी दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed