{"_id":"5c76d76cbdec2252133213fd","slug":"181551292268-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिखेड़ा। गांव नंगला के निकट गंगनहर पटरी पर बाइक अनियंत्रित होकर गंगनहर पुलिया से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया।
मंगलवार को गांव कूकड़ा निवासी पंकज पुत्र जसबीर अपने साथी सहदेव पुत्र ब्रहमप्रकाश के साथ बाइक से खतौली की ओर से गंगनहर पटरी होते हुए आ रहे थे। बाइक जब थाना सिखेड़ा क्षेत्र के गांव नंगला के निकट पहुंची, तो अचानक अनियंत्रित होकर गंगनहर की पुलिया से जा टकराई। टक्कर लगने से पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा साथी सहदेव गंभीर रुप से घायल हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेम चंद शर्मा ने बताया कि हादसे की कोई तहरीर नहीं दी गई है।