{"_id":"5c003049bdec22416b27843b","slug":"181543516233-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग ही ऑनलाइन कराए कराए मेडिकल लाइसेंस का ब्यौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाग ही ऑनलाइन कराए कराए मेडिकल लाइसेंस का ब्यौरा
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। दवा व्यापारियों ने सभी के बिक्री लाइसेंस का ब्योरा आनलाइन होने तक अंतिम तिथि घोषित नहीं करने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि लाइसेंस का ब्योरा विभाग में ही ऑनलाइन कराया जाए। इसके लिए व्यापारियों को परेशान करने का कोई औचित्य नहीं है। मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री और खाद्य तथा औषधि प्रशासन विभाग के मंत्री के नाम ज्ञापन सांसद और विधायक को दिए गए।
बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में जिलाध्यक्ष सुभाष चौहान ने कहा कि जब ड्रग लाइसेंस बनाया जाता है, उसी समय सभी औपचारिकताएं पूरी की जाती हैं। उसके बाद भी समय-समय पर दुकानों का निरीक्षण होता रहता है। पांच साल में नवीनीकरण भी होता है। अब सरकार ने सभी दवा व्यापारियों को अपने लाइसेंस का ब्योरा 30 नवंबर तक आनलाइन करने को कहा है, जबकि जिला औषधि कार्यालय में ब्योरा आनलाइन करने की कोई व्यवस्था नहीं है। व्यापारियों को ही कंप्यूटर आपरेटरों के पास जाकर धक्के खाने पड़ रहे हैं। उन्होंने सांसद डॉ. संजीव बालियान एवं नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल को मुख्यमंत्री और खाद्य एवं औषधि विभाग के मंत्री के नाम ज्ञापन देकर ब्योरा आनलाइन कराने की व्यवस्था विभाग में ही कराने की मांग की है।
संस्थापक प्रमोद मित्तल ने कहा कि कौशल विकास योजना के तहत असिस्टेंट फार्मेसी का कोर्स कराया था। बहुत से युवाओं ने यह कोर्स कर लिया है। उन्होंने फार्मेसिस्ट के स्थान पर इस कोर्स को करने वाले युवाओं को व्यवस्थित करने की मांग की है। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष सतीश तायल, सुरेंद्र गर्ग, मुकेश सोम, ऋतुराज, राज ढींगरा, नरेंद्र सैनी, मुकेश मित्तल, मनोज गर्ग, कमर आलम, कुलदीप शर्मा, सुबोध जैन, दिव्य प्रताप सोलंकी, मयंक बंसल, विकास दीप तोमर, हरीश कुमार आदि शामिल रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ने और संचालन महामंत्री बिजेंद्र शर्मा ने किया।