{"_id":"5bb8fac1867a5568156894c0","slug":"181538849473-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा दूषित करने को लेकर प्रशासन पर भडक़े भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा दूषित करने को लेकर प्रशासन पर भडक़े भाजपाई
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मोरना। शुकतीर्थ गंगा में आए काले पानी को लेकर भाजपा नेताओं ने रोष प्रकट किया। गंगा को दूषित करने और पर्यावरण को क्षति पहुंचाने को लेकर प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
हस्तिनापुर सुरक्षित वन्य अभ्यारण्य क्षेत्र के सोलानी व बाण गंगा के संगम पर पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता डा. वीरपाल निर्वाल, युवा भाजपा नेता अमित राठी, समाजसेवी विनोद शर्मा चेयरमैन ने दोनों नदियों का निरीक्षण किया। बाण गंगा में आ रहे दूषित पानी को लेकर भारी रोष प्रकट किया। शासन प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि शिकायत के बावजूद कोई भी प्रशासनिक अधिकारी गंगा की सुध लेने शुकतीर्थ नहीं पहुंचा है। शुकतीर्थ की छवि को भी भारी नुकसान हो रहा है। भाजपा नेताओं ने शुकतीर्थ गंगा घाट पर बड़े आंदोलन की चेतावनी देते हुए प्रशासन से आर-पार की लड़ाई लड़ने की बात कही है। इस मौके पर गंगा सेवा समिति के प्रबंधक विपिन कुमार, कुणाल, महेश, आशीष, नीटू, सतवीर, डा. महकार सिंह आदि मौजूद रहे।
महत्वपूर्ण
प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार, आंदोलन की चेतावनी
प्रदूषण बोर्ड टीम ने पानी के सैंपल लिए
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने गंगा में काले पानी के सैंपल लिए। तीर्थनगरी शुकतीर्थ में बह रही बाण गंगा में उत्तराखंड हरिद्वार की ओर से आए काला बदबूदार पानी आना निरंतर जारी है। जिसे देख गंगा स्नान बंद रहा और दूरदराज क्षेत्रों से आए अनेक श्रद्धालु गंगाजी में स्नान किए बगैर ही वापस लौट गए। कार्रवाई न होने से साधु-संतों में रोष बना है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अवर अभियंता विपुल कुमार व लैब सहायक सर्वेश कुमार ने शुकतीर्थ पहुंचकर गंगा में अलग-अलग जगहों से काले पानी के सैंपल लिए।