फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कोरी समाज का बसेड़ा में होगा सम्मेलन

कोरी समाज का बसेड़ा में होगा सम्मेलन

Fri, 05 Oct 2018 12:21 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
कोरी समाज का बसेड़ा में होगा सम्मेलन
कोरी समाज का बसेड़ा में होगा सम्मेलन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
छपार। हिँदू जुलाहा जाति को कोरी समाज का प्रमाणपत्र देने में दलाली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। शीघ्र ही बसेड़ा में जनपद स्तरीय कोरी समाज का सम्मेलन होगा।
बसेड़ा में कोरी समाज एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रकोष्ठ मानवाधिकार आयोग सह संयोजक संजय गौड़ ने प्रेस वार्ता में बताया कि बसपा व सपा नहीं चाहती कि हिंदू जुलाहा बिरादरी (कोरी) का प्रमाण पत्र देकर अनुसूचित जाति में शामिल किया जाए। पहले भी भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह ने सम्मान देते हुए अनुसूचित जाति में शामिल कर उन्हें कोरी समाज के प्रमाणपत्र दिए थे। दूसरी सरकारों ने उन्हें एससी मानने से इंकार कर दिया, जिससे कोरी जाति के प्रमाणपत्र देने बंद कर दिए। अब फिर भाजपा सरकार ने सभी डीएम को कोरी जाति के प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश जारी किए हैं। आरोप लगाया कि कुछ लोग प्रमाणपत्र के नाम पर गरीबों से मोटी रकम ऐंठ रहे है। ऐसे लोगों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया जाएगा। वार्ता में उनके साथ धर्मपाल, सिब्बू, नेपाल राजकुमार, सुनील, सुमित, श्रवण, गोपाल, सुरेन्द्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



सपा सरकार की उपलब्धि आमजन तक पहुंचाएं
अमर उजाला ब्यूरो
छपार। सपा के विधानसभा क्षेत्र के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने कहा कि सपा सरकार के किए गए विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र के पुरकाजी का समाजवादी पार्टी का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन बरला में हुआ। पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 25 बूथ बनने हैं और हर बूथ पर एक प्रभारी नियुक्त किया जाए। भाजपा की ओर इशारा करते हुए कहा कि मुकाबला ऐसी पार्टी से है, जो अफवाह फैलाती है उनका कैडर बहुत मजबूत है इसलिए बड़ी टक्कर देते हैं। बूथों को मजबूत करना होगा। विधानसभा क्षेत्र प्रभारी एवं पूर्व मंत्री उमाकिरण ने कहा कि यहां कार्यकर्ता बहुत मजबूत है। सम्मेलन को पूर्व जिलाध्यक्ष बच्ची सैनी, सतेंद्र सेनी, कारी गफ्फार, मुस्तकीम, सतीश गुर्जर, वसी अंसारी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मोहम्मद जुबेर, डॉ अरशद, मोहित, जितेंद्र, बालेंद्र, ब्रजबीर, जावेद, इकरार फरीदी, नारायण सिंह, जोगेंद्र सिंह, इसरार, मुरसलीन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed