फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर प्रतियोगिताओं का आयोजन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर प्रतियोगिताओं का आयोजन

Sun, 02 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर प्रतियोगिताओं का आयोजन
श्याम बंसी बजाते रहो भक्ति गीत पर खूब थिरके कदम
विज्ञापन

मोरना। क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में प्रतियोगिताओं में बच्चों अपनी बखूबी भूमिका निभाई।
इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित फैंसी ड्रेस, झूला व माखन मटकी तोड़ आदि प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। डायरेक्टर उदयवीर सिंह ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नर्सरी के वरेण्यम प्रथम, उन्नति द्वितीय, अप्रित तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में डैजी प्रथम, देविका द्वितीय, युवराज तृतीय स्थान प्राप्त किया। यूकेजी में आदित्य प्रथम, रिया द्वितीय, प्रियांशु तृतीय। फ्री हैंड ड्राइंग में समृद्धि प्रथम, अवनी द्वितीय, अवी तृतीय, डांसिंग में नोरा प्रथम, सक्षम द्वितीय, सानिया तृतीय स्थान रहीं। वही झूला व मटकी फोड़ प्रतियोगिता में समूह ए प्रथम, समूह सी द्वितीय व समूह बी तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में प्रधानाचार्या रीता शर्मा, रेखा शर्मा, अंजलि, नेहा, मनीषा, सरिता, वंदना, अनिरुद्ध, अजय गुप्ता, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
जेपीएस पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव महोत्सव में राधा-कृष्ण की वेशभूषा में आए बालक-बालिकाओं ने सबको प्रभावित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि कृष्णकांत शर्मा व मोहनी शर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। श्याम बंसी बजाते रहो गीत पर अनु श्रृष्टि, जानवी, अशिंका वर्मा, तनिष्क, लवलीना, वर्णिका, श्रीजान, ललिता, प्रज्ञा, जीवी, मीनाक्षी, साखी आदि ने शानदार प्रस्तुति दी। एक राधा एक मीरा के गीत पर कनिष्का, आध्या, तनिष्का, अवनि, कृतिका, आन्या, प्रिंयासी, कनक और वैशाली ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर तालियां बटोरी। वहीं, नव्या, मिष्टी, उन्नति, देविका, कृति तोमर, विराट, दक्ष, विमान, शौर्य, दर्पण, आरोही यादव, दिवांशी आदि ने भाग लिया। प्राचार्य राजन गौड़, संगीता ,मधु , मोली, राहुल कुमार, तुषार, नैन सिंह, अर्जून, मोनू मुनेश आदि रहे।
विज्ञापन

ककरौली के एसडी पब्लिक स्कूल में मटकी, बांसुरी, अलंकरण आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधान प्रकाशवीर बाबू जी ने किया। प्रतियोगिता में दही हांडी प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रकार के रंगों एवं पुष्प आदि से सुंदर सजावट की। छात्रों द्वारा सजाई गई मटकियां एवं बांसुरी में प्रियांशी, श्रैया, दीपक, प्ररेणा, अंशा, खुशी, जिकरा, कनिका आदि बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर निदेशक केपी सिंह, एवं प्रबंधक विजया राणा, प्रधानाचार्य शैल कौशिक आदि ने विचार रखे । अलका चौधरी, अनीता रानी, रश्मि चौधरी, हर्ष, रोहित, रीतू, रचना, रहेजा, प्रिंयका, बेबी, माही, अनीता शर्मा आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रताल स्थित हनुमान सरस्वती विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में प्रतियोगिता मेेें राम हाउस में राधा वेश में आराध्या शर्मा प्रथम, पूर्वी द्वितीय तथा कृष्ण वेश में अर्नव प्रथम व आराध्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। माधव हाउस में राधा-कृष्ण वेश में मोक्षिता व शिवांश की जोड़ी प्रथम स्थान पर रही। केशव हाउस में राधा प्रियांशी प्रथम, खुशी द्वितीय, एवं कृष्ण के वेश में गुंजन प्रथम, हंसिका द्वितीय स्थान मिला। मुख्य अतिथि कंवर सैन ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ब्रहमपाल तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed