{"_id":"5b883f8042c79246390380d8","slug":"181535655808-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्ड़ मेड़ल जीतने वालो का भारी स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्ड़ मेड़ल जीतने वालो का भारी स्वागत
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। सेकेंड साउथ एशियन गेम्स कोलंबो से दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर गांव बिराल पहुंचे दो युवाओं का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।
तहसील क्षेत्र के बिराल गांव के रितिक कुमार और मोसीन ने 26 अगस्त को आयोजित सेकेंड साउथ एशियन गेम्स कोलंबो, श्रीलंका में 200 और 1500 मीटर की दौड़ में गोल्ड मेडल जीता। बृहस्पतिवार को गांव बिराल पहुंचे दोनों युवाओं का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। रितिक (16) बागपत जनपद के टिकरी कस्बे के इंटर कालेज का 11वीं कक्षा का छात्र है। उसके पिता खेती करते हैं। मोसीन (18) के पिता मजदूरी करते है। मोसीन आई टी आई लिसाढ़ का छात्र है। मोसीन भी गांव में ही रितिक के साथ दौड़कर प्रैक्टिस करता है। भारतीय खेल विकास बोर्ड हिसार, हरियाणा के माध्यम से दोनों युवाओं ने कोलंबो प्रतियोगिता में हिस्सा में लिया। मौके पर प्रधान ब्रह्मपाल सिंह, मन्नू, नरेंद्र सिंह, अजय, रवि, सुरेश, जगमाल, नसीम, रोहताश, रामपाल व अशोक आदि मौजूद रहे।