फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जैन मुनि वीडियो मामले में हंगामा

जैन मुनि वीडियो मामले में हंगामा

Fri, 17 Aug 2018 01:25 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
जैन मुनि वीडियो मामले में हंगामा
मुजफ्फरनगर। जैन मुनि नयन सागर के वीडियो वायरल मामले में हुई वहलना प्रबंध समिति की बैठक में हंगामा हो गया। समिति के कोषाध्यक्ष रजनीश जैन पर अंगुलियां उठी तो उन्हें बैठक छोड़ कर जाना पड़ा। समिति ने सवाल किया कि कमेटी को विश्वास में लिए बिना सीडीआर कैसे मलयेशिया पहुंच गई।
विज्ञापन

चर्चित वीडियो वायरल प्रकरण में आखिरकार बुधवार को वहलना अतिशय क्षेत्र में प्रबंध समिति को बैठक बुलानी पड़ी। बैठक में समिति के 38 पदाधिकारी मौजूद रहे। मंदिर समिति को भरोसे में लिए बिना किसने सीडीआर निकाली और मलयेशिया भेज दी, इस सवाल पर हंगामा हुआ। सदस्यों ने कहा कि यदि जैन मुनि नयन सागर की कोई संदिग्ध गतिविधि थी, तो समिति को अवगत कराना था। कमेटी जांच कर मामले की सत्यता जांचती और उनके खिलाफ निर्णय लेती। कोषाध्यक्ष रजनीश जैन ने सफाई दी कि उन्होंने सीडीआर नहीं निकाली। आरोपों के घेरे में आए रजनीश बैठक छोड़ कर चले गए। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष राजेश जैन ने की। महामंत्री राजकुमार जैन आदि मौजूद रहे। बताते चले कि वीडियो में दिखाई दी खतौली निवासी युवती ने अपने एक बयान में रजनीश का नाम लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed