{"_id":"5b60b5764f1c1b923e8b4733","slug":"181533064566-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथिन का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीथिन का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने की शपथ दिलाई
खतौली। केके पब्लिक स्कूल में सभी बच्चों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन ने पॉलिथीन के दुष्प्रभाव बताते हुए कहा कि इसका प्रयोग पर्यावरण को हानि पहुंचाता है व मिट्टी की उर्वरक क्षमता को कम करता है। इसके जलाने पर निकलने वाली दूषित गैस हमें श्वांस लेने में कठिनाई उत्पन्न करती है।
प्रबंधक अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि जब भी हम अपने घर से चले तो अपने साथ एक जूट का थैला अवश्य लेकर चलें। कार्यक्रम में बच्चों ने कहा कि पॉलिथीन की वजह से ही गली मोहल्लों में नालियां बंद हो जाती हैं। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों से आह्वान किया कि अपने नगर और गांव को स्वच्छ बनाने के लिए पूर्णत: पॉलिथीन का प्रयोग बंद करना होगा। इस मौके पर लायंस क्लब के अध्यक्ष पीयूष जैन, सचिव सुरेंद्र चौधरी ने बच्चों को वायरल से बचने के लिए नि:शुल्क होम्योपैथिक की दवाई पिलाई। वृक्षारोपण के लिए बच्चों को बताया। डीडी आर्य, अंशु जैन, धर्मेंद्र, गीता, मनोज, अनुज, निधि, पिंकी, उमा, धीरेंद्र, रामकुमार, सोमेश, अंकित, अक्षय, अतुल, चंचल आदि का विशेष योगदान रहा।