{"_id":"5b5f5e2e4f1c1b4e748b7f04","slug":"181532976686-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना समिति में भाकियू अपनी मांगों को लेकर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना समिति में भाकियू अपनी मांगों को लेकर धरना
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना समिति में भाकियू का धरना
खतौली। भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान शीघ्र कराने तथा अन्य मांगों को लेकर गन्ना समिति में धरना व प्रदर्शन किया। भाकियू ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अमित कुमार को सौंपा।
गन्ना समिति में धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि किसानों का करोड़ों रुपये का गन्ना भुगतान चीनी मिलों पर बकाया है। गन्ने का भुगतान अविलंब व्याज सहित भुगतान कराया जाए। जब तक किसानों के गन्ने को बकाया भुगतान ब्याज सहित नहीं दिया जाता, तब तक सहकारी गन्ना समिति द्वारा वितरित खाद के कर्ज पर भी कोई ब्याज न लिया जाए। खतौली में बुढ़ाना रोड के अंडरपास में जलभराव होने के कारण दुर्घटना होती रहती है। अंडरपास के पानी को तुरंत निकलवा कर रोड को बनवाया जाए। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग रेलवे पुल के नीचे गहरे गड्ढे हैं। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग से मिल तक सड़क निर्माण कराया जाए तथा लाइटें लगवाई जाए। लोहे के रेलवे पुल के नीचे कांवड़ मार्ग को तुरंत ठीक कराया जाए तथा जब तक संपूर्ण गन्ना भुगतान न हो, तब तक किसानों पर की जा रही वसूली की कार्रवाई को रोका जाए। भाकियू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अमित कुमार सौपा। धरने पर ब्लाक अध्यक्ष कपिल सोम, नगराध्यक्ष मनोज सहरावत, सुनील प्रधान भैंसी, ऋषिपाल भाटी, प्रवेंद्र ढाका, खडक़ सिंह, राजबीर गुर्जर, अंकुर मुखिया, सचिन नंगली आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अध्यक्षता टेकचंद वर्मा और संचालन मनोज सहरावत ने किया।