{"_id":"5b4cf60e4f1c1b51748b5522","slug":"181531770382-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ प्रकृति व जीवन को सुरक्षित रखता है-एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ प्रकृति व जीवन को सुरक्षित रखता है-एसडीएम
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ प्रकृति व जीवन को सुरक्षित रखता है
जानसठ। वन विभाग की ओर से तहसील प्रांगण में कैंप लगाकर सात हजार पौधे किसानों को वितरित किए। कैंप का उद्घाटन एसडीएम विजय कुमार ने करते हुए कहा कि पेड़ लगाकर ही प्रकृति व जीवन को सुरक्षित रखा जा सकता है।
सोमवार को तहसील प्रांगण में वन विभाग द्वारा कैंप लगाकर पौधा वितरण का आयोजन किया गया। पौधा वितरण कैंप का उद्घाटन एसडीएम विजय कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक किसान को अपने खेत पर फलदार वृक्ष व छायादार पेड़ लगाकर प्रकृति को बचाने में अपना सहयोग करना चाहिए। इसके अलावा प्रत्येक व्यक्ति को भी एक एक पौधा लगाना चाहिए, तभी मनुष्य का जीवन ही सुरक्षित रह सकता है। वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि किसानों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करने के लिए कैंप लगाकर फलदार, छायादार सात हजार पेड़ किसानों को बांटे गए। कैंप में बीडीओ विजय प्रताप यादव, तहसीलदार पुष्कर नाथ चौधरी, अधिवक्ता नाहर सिंह टिकोला, दीपेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।