{"_id":"5b3a70394f1c1b71578b4666","slug":"181530556473-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को किताबें, ड्रैस व अन्य सामग्री बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को किताबें, ड्रैस व अन्य सामग्री बांटी
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को किताबें, ड्रेस बांटी
भोपा। गांव रहकड़ा सहित भोपा क्षेत्र के आधा दर्जन स्कूलों में नि:शुल्क ड्रेस, पुस्तक, बैग वितरण व नामांकन समारोह आयोजित किया गया। सोमवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय रहकड़ा में सर्व शिक्षा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता डा. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि सरकार शिक्षा के प्रति गंभीर है। इसका प्रमाण यह है कि पिछली सरकारों द्वारा आधा सत्र समाप्त होने के बाद ही ड्रेस तथा पुस्तकें छात्र छात्राओं तक पहुंच पाती थी। इस बार सरकार ने निर्णय लिया था कि स्कूल खुलने के पहले दिन ही यह सामग्री वितरित की जाए। खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान बबीता, जेई चंद्रबोस, शिक्षक संगठन के ब्लाक अध्यक्ष ऋषिराज, प्रधानाचार्य अरविंद कुमार शर्मा, संजीव गहलौत, संजीव कुमार, ऋषिपाल, मांगेराम, समूह अध्यक्षा शहरीन अली अहमद ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया।