फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   क्राइम कंट्रोल करेगा एस-7 और एस-10 का फॉर्मूला

क्राइम कंट्रोल करेगा एस-7 और एस-10 का फॉर्मूला

Sat, 09 Jun 2018 12:30 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
क्राइम कंट्रोल करेगा एस-7 और एस-10 का फॉर्मूला
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

सांप्रदायिक बवाल, छिटपुट संघर्ष और पथराव जैसे मामलों में उलझी सूबे की पुलिस अब एस-7 और एस-10 के फॉर्मूले पर चलेगी। एसएसपी अनंत देव के प्रोजेक्ट पर डीजीपी ओपी सिंह ने मुहर लगा दी है। सूचना तंत्र, संवाद और सहभागिता के जरिए कम्यूनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देकर न केवल खाकी की इमेज को सुधारने का मकसद है, बल्कि आपसी विवादों को सुलहनामे से हल करने की योजना है।
एस-7 और एस-10 ट्रेन के स्लीपर कोच की संख्या नहीं समझे, पुलिस महकमे में अब इस शब्द की अहमियत बढ़ने वाली है। पूरे प्रदेश में लागू हो रही पुलिस की यह कार्य प्रणाली एसएसपी अनंत देव ने इजाद की है। वे बीते एक साल से जिले के कप्तान है। अभी तक नौ बड़े अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया, 67 बदमाशों को गोली मार कर जेल की सलाखों में भेज दिया गया। क्राइम कंट्रोल के बाद पाया गया कि पुलिस सांप्रदायिक बवालों, छिटपुट पथराव, प्रेम प्रसंगों और आम विवादों में उलझी पड़ी है। ऐसे मामलों की थानों पर सबसे ज्यादा संख्या है। पक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर मुकदमे दर्ज कराते है। पुलिस को काम के दबाव से मुक्त करने और स्थानीय स्तर पर विवादों को निपटाने के लिए एसएसपी ने एस-7 और एस-10 की योजना का प्रारूप बनाया। नए प्रोजेक्ट में कम्यूनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने की तैयारी है।
विज्ञापन

जिले के हर गांव, मोहल्ले और वार्ड में एस-7 की यूनिट में मौजूद प्रधान, पूर्व प्रधान, वार्ड मेंबर समेत सात सदस्य होंगे। जिनमें संभ्रांत नागरिकों को भी शामिल किया जाएगा। एस-10 के अंतर्गत मिश्रित आबादी के एरिये फोकस रखे गए हैं, जहां पर हिंदू और मुस्लिमों के बीच कई मुद्दों को लेकर टकराव की स्थिति रहती है। ऐसे इलाकों में एस-10 की कमेटी में दोनों समुदाय के पांच-पांच मौअज्जिज लोग शामिल किए गए हैं। होली, दीवाली, रमजान, ईद, कांवड़ यात्रा आदि बड़े त्योहारों पर कानून व्यवस्था के लिए भी यह योजना क्रियान्वित करने की तैयारी है। एसएसपी के प्रोजेक्ट डीजीपी ओपी सिंह ने सहमति जता दी है। अब पूरे प्रदेश में एस-7 और एस- 10 की तर्ज पर खाका बनाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 थानों में बनी कमेटियां
एस-7 के तहत 5696 कमेटी बनाई गई है, जबकि एस-10 में 7818 कमेटियां तैयार की गई है। जिले के 20 थानों क्षेत्रों में यह फॉर्मूला लागू हो चुका है। बीट प्रभारी हर माह एक दिन एस-7 और एस-10 की कमेटी से बैठक करेगा। थानाक्षेत्र के स्थानीय विवाद, कानून व्यवस्था की स्थिति का आंकलन किया जाएगा। जिले के मुख्य मार्गों, सड़कों, बाजारों आदि में भी इसी तर्ज पर 1169 कमेटियां खड़ी की गई है।


कानून व्यवस्था बनेगी बेहतर: अनंत देव
एसएसपी अनंत देव ने बताया कि एस-7 और एस-10 की योजना से जनता में पुलिस के प्रति न्याय का विश्वास बढ़ेगा। छिटपुट मामले बड़े बवाल और संघर्ष की वजह बन जाते है। कम्यूनिटी पुलिसिंग के जरिए सूचना तंत्र, संवाद, समन्वय और कानून व्यवस्था में नागरिकों की सहभागिता बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed