{"_id":"5af9dc4a4f1c1b195e8b47e1","slug":"181526324298-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरकाजी में आंधी , बारिश से आम की फसलों को भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरकाजी में आंधी , बारिश से आम की फसलों को भारी नुकसान
Updated Tue, 15 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई
पुरकाजी। तेज हवा चलने और बारिश होने से पुरकाजी लक्सर मार्ग पर बिजली के तारों पर पेड़ गिर जाने से रविवार रात क्षेत्र के ग्राम कल्लनपुर, नूरनगर, हरिनगर, बढीवाला, शेरपुर, गोधना, तुगलकपुर आदि ग्रामों की विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी रही। तेज हवा व बारिश से बागों में खड़ी आम की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है। थाने में खड़ा नीम का बड़ा पेड़ इंस्पेक्टर के कार्यालय पर गिर गया। तेज आवाज सुनकर कई पुलिस कर्मी अपनी बैरकों से बाहर निकल आए। पेड़ गिर जाने से तारों के टूट जाने से थाने का वायरलेस और दूरसंचार व्यवस्था सोमवार को भी पूरी तरह ठप पड़ी रही। जेई विद्युत राजनारायण यादव ने बताया कई जगहों पर पेड़ तारों के ऊपर गिर जाने से देहात क्षेत्र की आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी हुई है।