{"_id":"5aecb1044f1c1b23338b6a14","slug":"181525461252-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद उमस से बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद उमस से बुरा हाल
Updated Sat, 05 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के बाद उमस से हाल हुआ बेहाल
मुजफ्फरनगर।
बारिश के बावजूद मौसम में बढ़ती गर्मी का असर बरकरार है। उमस के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया। तेज धूप के कारण बाजारों में दिन के वक्त गर्मी से बचाव के लिए महिलाएं और बच्चे छाते प्रयोग कर रहे हैं। दो दिन पहले आई तेज आंधी के कारण अभी भी बिजली की आपूर्ति पूरी तरह नहीं सुधर पाई है।
आंधी और बारिश के बाद भी गर्मी का असर बढ़ रहा है। शुक्रवार को तेज धूप निकली। गर्मी की वजह से नागरिकों को परेशानी हुई। बाजार में ग्राहक छातों और अन्य तरीके से गर्मी से राहत तलाश रहे है।ं शिव चौक, कोर्ट रोड, रुड़की रोड पर ऐसा ही नजारा दिखाई दिया। बच्चों को धूप से बचाने के लिए महिलाओं ने उनके सिर कैप और तौलिये से ढक कर रखे। गर्मी बढ़ने से ही आईसक्रीम, कोल्ड ड्रिक्स, लस्सी और अन्य पेय पदार्थों की बिक्री बढ़ रही है। उधर, मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को तेज आंधी के साथ बारिश आ सकती है।