{"_id":"5ad647c04f1c1b87098b5040","slug":"181523992512-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर जिलाधिकारी ने समस्याऐं सुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर जिलाधिकारी ने समस्याऐं सुनी
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम ने ग्रामीणों की फरियाद सुनी। इस दौरान विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति न मिलने की समस्या बताई।
तहसील दिवस में अपर जिलाधिकारी वित्त सियाराम मौर्य कस्बा व देहात के लोगों की समस्या सुनने पहुंचे। इस मौके पर गांव इटावा निवासी नरेशो ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति पर बेटे की नौकरी लगवाने में पैसे ठगने का आरोप लगाया। महिला ने पैसे ठगने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कस्बे के कई स्कूूलों के छात्र-छात्राओं ने अपर जिलाधिकारी केे शिकायत करते हुए बताया कि उन्हें एक साल से छात्रवृत्ति नहीं मिली है। एडीएम ने छात्र-छात्राओं को बताया कि छात्रवृत्ति उन्हें देर से मिलेगी। उनकी इस समस्या को वे ऊपर तक पहुंचाऐंगे। इस मौके पर पुलिस व राजस्व विभाग की अधिक शिकायतें आईं। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समस्या का समाधान कर सूचना देने के निर्देश दिए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र, तहसीलदार रतन वर्मा तथा अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
वसूली का लक्ष्य पूरा करें
बुढ़ाना। अपर जिलाधिकारी वित्त सियाराम मौर्य ने तहसील मुख्यालय पर संग्रह अमीनों की बैठक का आयोजन किया। संग्रह अमीनों की बैठक में उन्होंने वसूली का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी संग्रह अमीन दो लाख से ऊपर की बकायादारी वालों पर वसूली का दबाव बनाए। प्रशासन द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा करे। वसूली में लापरवाही करने वाले संग्रह अमीन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर तहसीलदार रतन वर्मा व उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र ने भी संग्रह अमीनों को वसूली का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।