{"_id":"5aa96c3d4f1c1bbf088b541c","slug":"181521052733-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग प्रस्तुति से सांस्कृतिक छटा बिखेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग प्रस्तुति से सांस्कृतिक छटा बिखेरी
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा पेज के लिए:
रंगारंग प्रस्तुति से सांस्कृतिक छटा बिखेरी
(फोटो समाचार)
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर के समापन समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति से सांस्कृतिक छटा बिखेरी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर, डीएवी के प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव, जैन कन्या की प्रधानाचार्य कंचन प्रभा शुक्ला ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने फूड प्लाजा, 16 तंबुओं का निर्माण, लाठियों से तंबू निर्माण, कैंप फायर प्रदर्शन, पाक विद्या के प्रशिक्षण में बिना बर्तन के कॉफी बनाना आदि का प्रदर्शन कर दिखाया। जिला मुख्य आयुक्त शिवकुमार यादव ने कहा कि स्काउट एवं गाइड का उद्देश्य छात्रों के अंदर उत्तम गुणों का विकास कर देशभक्ति की भावना प्रस्फुटित करना है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को देश के प्रति समर्पण का भाव रखने, राष्ट्र और समाज की सेवा के प्रति हमेशा तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व विद्यार्थियों ने समापन समारोह में रंगारंग प्रस्तुति दी। देश भक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डॉ विनोद कुमार, राजीव गौतम, संजय अग्रवाल ने विचार रखे। प्रधानाचार्य चंचल सक्सेना ने सभी अतिथियों का आभार जताया।