फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शिविर संपन्न

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शिविर संपन्न

Wed, 28 Feb 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शिविर संपन्न
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शिविर संपन्न
विज्ञापन

भोपा। जनता इंटर कालेज के एनएसएस शिविर का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। सात दिवसीय शिविर में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, पौधरोपण, नारी सम्मान, स्वच्छता अभियान, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम अधिकारी संजीव राठी ने युसुफपुर में चले शिविर में प्रगति आख्या प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य प्रहलाद सिंह, समाजसेवी सलेकचंद ने स्वयंसेवकों से कहा कि शिविर से मिली लाभकारी बातों और कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। बच्चों ने देश और समाज की एकता एवं अखंडता पर भी विचार, कविता सुनाई। इस दौरान जयबेंद्र, रविंद्र, मानपाल सिंह, कपिल, महक सिंह, लोकेंद्र, मोनू, हर्षित, शाहवेज आदि मौजूद रहे।
पति को नशीला पदार्थ खिला कर पत्नी फरार
भोपा। प्रेमी के साथ मिलकर नवविवाहिता अपने पति को नशीला पदार्थ खिलाकर घर में रखे लाखों के गहने और हजारों रुपये लेकर फरार हो गई। पति ने प्रेमी के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी है। पुलिस दोनों की टोह में लगी हुई है।
विज्ञापन

भोपा निवासी युवक की कुछ दिनों पहले ही शादी हुई है। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार रात उसकी पत्नी ने उसे खाने में नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे वह अचेत हो गया। इसके बाद उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर घर में रखे 80 हजार रुपये और लाखों के गहने लेकर दोनों फरार हो गई। सुबह होश आने पर उसे इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश में दबिश दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षण संस्थाओं में होली पर्व मनाया
भोपा। स्कूल, कॉलेजों में होली पर्व मनाया गया। कासमपुरा के श्रीराम पब्लिक स्कूल, भोपा के स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज, जनता इंटर कालेज, जूनियर हाई स्कूल, प्राईमरी पाठशाला, स्वामी कल्याणदेव बालिका इंटर कालेज, एसएमपी स्कूल सहित अन्य स्कूलों में छात्र छात्राओं ने होली पर्व मनाया।
हुड़दंगियों को चेतावनी दी
भौराकलां। वैश्य धर्मशाला भौराकलां में होली पर्व के मद्देनजर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने कहा होली का त्योहार रंगों और खुशियों का त्योहार है। त्योहार को प्रेमपूर्वक सद्भावना के साथ मनाना चाहिए। किसी भी प्रकार की अफ़वाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए। किसी प्रकार का हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में सुभाष सिंह, कंवरपाल सिंह, महक सिंह, सुरेश शर्मा, सुरेंद्र, सितार, हरिगोपाल आदि उपस्थित रहे।

रोडवेज कर्मचारियों
को भुगतान मिला
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम ने रोडवेज कर्मचारियों को होली का तोहफा देते हुए पांच हजार रुपये अग्रिम भुगतान जारी किया है। परिवहन निगम के वित्त नियंत्रक एसएल यादव ने इस संबंध में सभी विभागीय अधिकारियों केे पत्र भेजा है, जिसमें रोडवेज के नियमित पूर्णकालिक कार्मिकों को होली पर्व पर पांच हजार रुपये अग्रिम भुगतान देने के आदेश दिए है। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि आदेश के तहत कर्मचारियों को यह भुगतान जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed