फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आंचल राठौर ने किया नेट पास

आंचल राठौर ने किया नेट पास

Sat, 06 Jan 2018 12:37 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
आंचल राठौर ने किया नेट पास
मुजफ्फरनगर। शहर निवासी सेवानिवृत्त अग्निशमन अधिकारी जनेश्वर प्रसाद राठौर की बेटी आंचल राठौर ने इतिहास विषय में यूजीसी नेट उत्तीर्ण किया है। आंचल ने एमआईईटी से बीएससी बायोटेक की है, जबकि दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीएड में टॉपर रह चुकी है। आंचल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उधर मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना के गांव मदिनपुर निवासी शीशपाल सिंह की बेटी मोनिका ने यूजीसी द्वारा कराई गई राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) की परीक्षा उत्तीर्ण की है। मोनिका ने दृश्यकला में नेट क्वालिफाई किया है। छात्रा ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन


छात्रों ने किया संसद भवन का भ्रमण
मुजफ्फरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल साकेत के 54 छात्र-छात्राओं और 15 शिक्षकों ने सांसद संजीव बालियान के साथ संसद भवन का भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, लालकृष्ण आडवाणी, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के दर्शन किए। संसद में बैठकर बच्चों ने अनेक राजनेताओं के भाषणों को सुना। शुक्रवार को बच्चे विद्यालय लौटे। प्रधानाचार्य संजीव राजपूत, प्रमोद कुमार अरोरा, रोहिताश कुमार आदि ने बच्चों को उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


केमिस्टों ने किया विचार-मंथन
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित एक होटल में जिला केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभा का आयोजन किया। जिसमें कई मुद्दों पर बातचीत की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मांग पर भारत सरकार ने लाइसेंस नवीनीकरण की फीस को 1000 रुपये से घटाकर 60 रुपये प्रतिमाह कर दिया है। सभा में पुरकाजी, भोपा, मोरना, शाहपुर, बुढ़ाना, खतौली, मीरापुर, जानसठ के केमिस्टों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि सुरेश गुप्ता रहे। इस दौरान सतपाल सिंह, रुकमेश गुप्ता, ओम कुमार गर्ग, मनोज त्यागी, आशीष अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, संजय गुप्ता, मोहन तायल, प्रदीप अरोरा, मनोज भाटिया, सुधीर शर्मा, जगवीर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण शिविर लगाया
मुजफ्फरनगर। राजकीय हाईस्कूल हरिनगर पुरकाजी में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत एसएसडीसी के सदस्यों ने दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया। जिसमें मास्टर ट्रेनर भूपेंद्र सिंह आर्य ने विद्यालय की आवश्यकताओं और विशेषताओं पर चर्चा की। उन्होंने खेल का मैदान, साफ-सफाई आदि के बारे में मंथन किया। प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार नारंग ने भी विचार रखे। इस दौरान सत्तार हसन सिद्दीकी, अंकुर कुमार आर्य, सुदेश कुमार, कपिल, सुरेश पाल, सतीश कुमार, कविता, रामपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed