{"_id":"5a47da934f1c1b0d788b5ea2","slug":"181514658451-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 4.2 डिग्री सेल्सियस पर पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 4.2 डिग्री सेल्सियस पर पारा
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिले में शीतलहर और कोहरे से आम जनजीवन लगातार प्रभावित हो रहा है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सार्वजनिक स्थलों पर रात व्यतीत करने के लिए प्रशासन ने शेल्टर होम में व्यवस्था कर दी है।
बीते एक माह से जिले में लगातार शीतलहर का प्रकोप चल रहा है। एक सप्ताह से कोहरे ने भी जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। बाजारों की स्थिति तो यह हो गई है कि दोपहर तक खुल रहे हैं। शनिवार को न्यूनतम तापमान तो 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शनिवार को कोहरा इतना अधिक था कि मौसम में आर्द्र्ता 100 प्रतिशत रही। सुबह और शाम में अधिक ठंड है। जिला प्रशासन ने अधिक ठंड को देखते हुए शहर के सार्वजनिक स्थलों पर रात्रि बिताने वाले के लिए शेल्टर होम में व्यवस्था कर रखी है। खाट के साथ गरम कंबल और रजाई की व्यवस्था भी जिला प्रशासन की ओर से यहां की गई है। वहीं, नगर पालिका की ओर से मुख्य चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।