{"_id":"5a429b2f4f1c1b156b8be974","slug":"181514314543-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीनों मिलों के सेंटर लगवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीनों मिलों के सेंटर लगवाने की मांग
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीनों मिलों के सेंटर लगवाने की मांग
मुजफ्फरनगर। भाकियू ने ग्राम रोनी हरजीपुर में तीन शुगर मिलों के गन्ना तौल केंद्र लगाए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सेंटर नहीं लगाने पर भाकियू नेताओं ने किसानों के साथ कलक्ट्रेट का घेराव करने की चेतावनी दी है।
मंगलवार को भाकियू के चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में किसान कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। भाकियू नेताओं ने एडीएम वित्त एवं राजस्व को डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। भाकियू नेताओं ने कहा कि ग्राम रोनी हरजीपुर में देवबंद और तितावी शुगर मिलों के गन्ना तौल केंद्र लगे हुए हैं। इस क्षेत्र में गन्ने की अत्यधिक पैदावार के कारण पूर्व में यहां पर थानाभवन शुगर मिल का सेंटर भी लगवाने की मांग की गई थी, वो लग गया है, लेकिन इसके बाद यहां पर देवबंद शुगर मिल का सेंटर बंद कर दिया गया। इससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाकियू ने गांव में तीनों शुगर मिल का सेंटर लगवाने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन में विकास शर्मा, ब्रजपाल, पप्पू कुमार, मोहन सिंह, रूप सिंह, चंद्र सिंह, फूल सिंह, अमित शर्मा, अर्जन मास्टर, पंकज शर्मा, सुरेंद्र भगत, सतीश शर्मा, जयकरण सिंह, संदीप शर्मा मौजूद रहे।