{"_id":"5a3d536a4f1c1b156b8bdd93","slug":"181513968490-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू का रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू का रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली (मुजफ्फरनगर)।
भाकियू कार्यकर्ताओं ने रेलवे के फ्लाई ओवर ब्रिज के बराबर में फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराने को स्टेशन पर प्रदर्शन किया। रेल मंत्रालय के नाम एक ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपा।
भाकियू नगराध्यक्ष मनोज सहरावत के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यकर्ता एकत्र होकर रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने जानसठ रोड पर रेलवे लाइन को सुरक्षित पार करने के लिए रेलवे के फ्लाई ओवर ब्रिज के बराबर में फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कहना था कि जानसठ रोड पर रेलवे लाइन के ऊपर फ्लाई ओवर ब्रिज बना है। नगरवासियों और ग्रामीणों को रेलवे लाइन को पार करने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। फ्लाई ओवर ब्रिज के पास इंटर कॉलेज के साथ साथ डिग्री कालेज भी है। ग्रामीण क्षेत्र के छात्र और छात्राओं को रेलवे लाइन क्रॉस करने में या तो रेलवे लाइनों को पार करना पड़ता है या फ्लाई ओवर ब्रिज के ऊपर से होकर स्कूल आना जाना पड़ता है। इससे हादसे का डर बना रहता है। कई बार रेलवे लाइन को पार करते समय कई हादसे भी हो चुके हैं। भाकियू कार्यकर्ताओं ने फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराने के लिए रेल मंत्रालय के नाम एक ज्ञापन स्टेशन मास्टर राजेंद्र सिंह को सौंपा। इस दौरान मनोज सहरावत, उज्ज्वल त्यागी, अब्बास मलिक, आमील, मोहित सिंघल, दीपक, सलीम, नावेद, इरशाद अहमद, इकबाल, शिवा, आकाश, पंकज शर्मा, निखिल अहलावत आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।