फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छह सदस्यों के साथ शपथ लेकर चेयरमैन ने संभाली सता

छह सदस्यों के साथ शपथ लेकर चेयरमैन ने संभाली सता

Wed, 13 Dec 2017 12:22 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
छह सदस्यों के साथ शपथ लेकर चेयरमैन ने संभाली सता
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। एसडीएम ने नव निर्वाचित चेयरमैन सतेंद्र त्यागी और सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। चेयरमैन ने कहा कि वह बिना भेदभाव के नगर के सुंदरीकरण और चहुंमुखी विकास कराएंगे। विपक्षी आठ सदस्यों ने कार्यक्रम का विरोध करते हुए नगर पंचायत प्रांगण में शपथ ली।
विज्ञापन

आर्य कन्या इंटर कॉलेज प्रांगण में आयोजित समारोह में शपथ ग्रहण संपन्न हुई। चेयरमैन सतेंद्र त्यागी ने छह सभासद वीरेंद्र त्यागी, अशोक मीना, अनिल कश्यप, जगवती, बॉबी कश्यप और नईमा ने शपथ ली। भाजपा विधायक विजय कश्यप, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, केसी त्यागी के पुत्र अमरीश त्यागी ने संबोधित किया। हाफिज रफीक और इलियास त्यागी की अध्यक्षता एवं असलम त्यागी एवं कुशलपाल त्यागी के संचालन में हुए कार्यक्रम में निवर्तमान चेयरमैन बीना त्यागी, इरशाद त्यागी, धर्मराज त्यागी, अरविंद त्यागी, ब्रह्मप्रकाश गर्ग, विनोद सिंघल, अनुज त्यागी, सुनील दत्त, प्रशांत त्यागी, डॉ. नौशाद त्यागी आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर, अध्यक्ष द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम का विरोध करते हुए विपक्षी सभासदों ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज में शपथ लेने इंकार किया। एसडीएम सदर ने उन्हें नगर पंचायत परिसर में शपथ दिलाई। जिसमें गय्यूर त्यागी, सत्तार त्यागी, जानिस्ता त्यागी, शहजाद, वर्षा गर्ग, कुबेरदत्त त्यागी, राशिद और नय्यूम त्यागी ने शपथ दिलाई। पूर्व चेयरमैन फतेहदीन त्यागी, सुधीर सिंघल, इस्लामुद्दीन, विनेश त्यागी, ईशा त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed