{"_id":"5a244d934f1c1b72548c111d","slug":"181512328595-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुल्म के खिलाफ बुलंद करो आवाज: मौलाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुल्म के खिलाफ बुलंद करो आवाज: मौलाना
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
जुल्म के खिलाफ बुलंद करो आवाज: मौलाना
मुजफ्फरनगर। गांव चितौड़ा में हुई मरहूम सफर हुसैन की मजलिस में मौलाना ने खिताब फरमाया कि जालिम कितना बड़ा ताकतवर क्यों न हो, उसके खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करें। एकता और आपस में भाईचारा कायम करने से ही मुश्किलें हल होंगी।
लखनऊ से आए मौलाना बिलाल काजमी ने खिताब फरमाया कि हजरत इमाम हुसैन के बताए रास्तों पर जिंदगी गुजारे। उन्होंने दीन-ए-इस्लाम और इंसानियत के लिए कुर्बानी दी। साथ ही उन्होंने सीख दी कि जुल्म के खिलाफ कभी मत झुको। हमेशा जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद करें और जालिमों का सामना करे। मौलाना ने आपसी एकता और सौहार्द पर जोर दिया। मजलिस में मरसिया ख्वानी आदिल असगर ने की। मजलिस में लोगों ने शांति और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। इस दौरान गुलाम जफर, गुलाम बाकर, अली जाफर, शब्बू अजादार, डॉ हसन मेंहदी, फिरोज हैदर, मोहम्मद जाफर आदि मौजूद रहे।