{"_id":"5a04a11e4f1c1ba7678ba824","slug":"181510252830-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु नानकदेव ने दिया इंसानियत का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु नानकदेव ने दिया इंसानियत का संदेश
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुनानकदेव ने दिया इंसानियत का संदेश
मुजफ्फरनगर।
विबग्योर स्कूल में गुरु पर्व पर छात्र-छात्राओं ने गुरु नानकदेव जी महाराज के उपदेशों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। सिसौना गुरुद्वारा के ग्रंथी गुरिवन्दर सिंह ने कहा कि गुरुनानक देव ने सभी को एक-दूसरे का भाई बताकर इंसानियत का संदेश दिया।
रुड़की रोड स्थित विबग्योर स्कूल में गुरु पर्व पर बच्चों ने गुरुनानक देव का श्रद्धा और भक्ति से भावपूर्ण स्मरण किया। कार्यक्रम में अतिथि संत गुरविंदर सिंह ने कहा कि जात-पात के भेदभाव से मुक्त गुरुनानक देव ने सभी को मिलजुल कर रहने का उपदेश दिया, सत्य मार्ग दिखाया। गुरुनानक देव महान दार्शनिक, विचारक, संत और कवि थे। उप प्रधानाचार्य अनुराधा शर्मा ने कहा कि नानक जी ने समाज को नई दिशा दी। छात्र-छात्रा विदित, वाणी, दिनकर, पुष्कर, नुपुर, प्रीति आदि ने गुरुनानक के जीवन की महिमा सुनाई। आचल, सरनजीत, पारुल, पल्लवी आदि का सहयोग रहा।