{"_id":"59c2c7744f1c1b24688b59e8","slug":"181505937268-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटेल को होना चाहिए था पहला प्रधानमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटेल को होना चाहिए था पहला प्रधानमंत्री
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटेल को होना चाहिए था पहला पीएम : जैकी
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के कारागार मंत्री जयकुमार सिंह जैकी ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल होने चाहिए थे। उन्होंने ही खंड-खंड भारत को अखंड बनाया। महात्मा गांधी ने पटेल से नेहरू को पीएम बनाने का वचन लिया था, जिसे पटेल ने निभाया। उन्होंने कहा कि अपना दल सरदार पटेल और सोनेलाल पटेल के सिद्धांतों पर चलने वाला दल है।
भोपा रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में अपना दल के कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी ने कहा कि हमारे आदर्श बलिदानी हैं, जिन्होंने वचन देने के बाद पीएम पद का दावा छोड़ दिया था। अपना दल का गठन किसानों, गरीबों के हकों की लड़ाई के लिए हुआ है। हम गरीब, असहाय जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। प्रदेश में अपना दल के गठबंधन की सरकार चल रही है। हम हर जिले में बीजेपी के मजबूत हाथ बनना चाहते हैं। वह सरकार में हैं, इसलिए संयम बनाकर रखें। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनय मित्तल एवं संचालन जयवीर सिंह ने किया।
इस अवसर पर सुभाष मित्तल ने राज्यमंत्री को सम्मानित किया। सत्यप्रकाश रेशू, सुरेश साई आदि ने विचार रखे। राज्यमंत्री का मीनाक्षी चौक पर भी स्वागत हुआ। स्वागत में दीपक सिंघल, शादाब खान, तनवीर, तंजीम फैसल, हाजी कमर आलम, आरिफ, काशिफ फरमान अंसारी, जावेद खान, इमरान खान आदि रहे।