फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शारदीय नवरात्र महोत्सव आज से

शारदीय नवरात्र महोत्सव आज से

Thu, 21 Sep 2017 01:28 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र महोत्सव आज से
शारदीय नवरात्र महोत्सव आज से
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आज से शारदीय नवरात्र महोत्सव शुरू होंगे। पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैल पुत्री की पूजा-अर्चना की जाएगी। श्रद्धालुओं द्वारा कलश यात्राएं निकाल कर मंदिरों और घरों में कलश स्थापित किए जाएंगे। बुधवार को घरों में मां दुर्गा शक्ति के स्वरूप सांझी की स्थापना की गई।

शारदीय नवरात्र के लिए नगर के सभी मां दुर्गा और देवी मंदिरों को भव्य रूप से रंगीन रोशनी से सजाया गया। नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्र महोत्सव के दौरान मंदिरों और घरों में मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इस दौरान मंदिरों में और धार्मिक संगठनों की ओर से मां भगवती के जागरण किए जाएंगे। नगर में गांधी कालोनी स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, नई मंडी के मां दुर्गा मंदिर, सनानत धर्म सभा भवन में देवी मंदिर, नदी घाट दुर्गा मंदिर, शामली रोड स्थित मां शाकुंभरी मंदिर समेत सभी देवी मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया। नवरात्र महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बृहस्पतिवार को मंदिरों में घट स्थापना होगी। इससे पूर्व श्रद्धालु घट यात्राएं निकालेंगे। बुधवार को माता का शृंगार, पूजन सामग्री, चुनरी, नारियल आदि की खरीदारी की गई। घरों में भी शारदीय नवरात्र की तैयारियां की गई। मां दुर्गा शक्ति का स्वरूप सांझी की स्थापना की गई। पितृ पक्ष समाप्ति के बाद नवरात्र शुरू होने से बाजारों की भी रौनक लौट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed