फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   धमकी सहारनपुर में, अलर्ट मुजफ्फरनगर तक

धमकी सहारनपुर में, अलर्ट मुजफ्फरनगर तक

Sun, 10 Sep 2017 12:28 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
धमकी सहारनपुर में, अलर्ट मुजफ्फरनगर तक
रेलवे स्टेशन को उड़ाने की दी गई धमकी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर में स्टेशन अधीक्षक को धमकी भरा पत्र भेजने के बाद रेलवे बोर्ड अलर्ट हो गया है। रेलवे अधिकारियों ने रेलवे स्टेशनों पर चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर जीआरपी और आरपीएफ ने मोर्चा संभाल लिया है। वहीं, बिना टिकट या घूमने के इरादे से रेलवे स्टेशन पर मिले तो कार्रवाई से गुजरना पड़ सकता है। आरपीएफ ने ट्रेन के एक-एक कोच की कड़ाई से तलाशी ली है।

शुक्रवार को सहारनपुर स्टेशन अधीक्षक को रजिस्ट्री डाक से धमकी भरा पत्र भेजा गया। जिसमें रेलवे स्टेशन के साथ खतौली उत्कल हादसे जैसा मामला अन्य ट्रेनों पर दोहराने की धमकी दी गई। पत्र से रेलवे बोर्ड में खलबली मच गयई। मामले की दिल्ली, अंबाला डिवीजन के अफसरों, पुलिस फोर्स ने जानकारी ली। इसके बाद रेलवे बोर्ड ने स्टेशनों पर अलर्ट जारी किया। धमकी भरे पत्र से रेलवे अधिकारियों में भी खलबली मची हुई है। शनिवार को रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ इंस्पेक्टर सोनी शर्मा ने जवानों के साथ ट्रेनों के कोचों में सर्च अभियान चलाया। संदिग्ध युवकों से पूछताछ की गई। जीआरपी ने भी स्टेशन परिसर और पटरियों के निकट निगरानी बढ़ा दी है। देर शाम से लेकर सुबह होने तक जीआरपी कर्मचारी चौकसी में लगे हैं। उधर, रेलवे स्टेशन प्रशासन ने साफ कर दिया है कि स्टेशन पर बेवजह घूमने और बिना टिकट वाले लोगों पर कार्रवाई होगी। आरपीएफ इंस्पेक्टर सोनी शर्मा ने बताया कि आला अधिकारियों के निर्देश पर चेकिंग करने के साथ चौकसी बरती जा रही है। सहारनपुर में कोई धमकी भरा पत्र डाक से भेजा गया था, जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed