{"_id":"599b31184f1c1bcc058b49b8","slug":"181503342872-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा दे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा दे सरकार
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृतकों के परिजनों को 25 लाख दे सरकार
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार उत्कल रेल हादसे में मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये और घायलों के उपचार के लिए दो लाख रुपये की सहायता प्रदान करे। उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं से जरूरतमंद घायलों को रक्तदान करने का आह्वान किया है।
सोमवार को ब्लाक परिसर में किसानों की बैठक में पूरण सिंह ने कहा कि सरकार घायलों के उपचार के लिए हरसंभव मदद करें। संगठन की ओर से सीएमओ को एक मोबाइल नंबर दिया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर यदि इस नंबर पर कॉल की जाएगी, तो कार्यकर्ता रक्तदान करने पहुंचेंगे। किसानों की समस्याओं पर उन्होंने कहा कि यूपी सरकार चीनी मिलों पर करीब दो हजार करोड़ रुपये गन्ना भुगतान ब्याज सहित शीघ्र कराए। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बिलों में भारी वृद्धि के प्रस्ताव को वापस ले, अन्यथा किसान गांवों से मीटर और लाइन उखाड़ कर फेंक देंगे। जिन गांवों में चकबंदी चल रही है, उन गांवों में विभाग किसानों के चक लगाने में पूरी पारदर्शिता बरते। इस मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दीपक सोम, ओमवीर सिंह, पीपलशाह प्रधान प्रदुमन पुंडीर, शामली जिलाध्यक्ष अफसर अली, गफ्फार भैसानी, फारुख रजा, ब्लाक अध्यक्ष बबली शर्मा, राजपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह, उसमान कुटेसरा, मोतराम, अंकुर राणा, विक्रम मुखिया मौजूद रहे।