{"_id":"597f804b4f1c1b251f8b464c","slug":"181501528139-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यवाहक प्रधान बने बारू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यवाहक प्रधान बने बारू
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यवाहक प्रधान बने बारू
बुढ़ाना(मुजफ्फरनगर)। हुसैनपुर कलां गांव में लूट के किसी मामले में ग्राम प्रधान के जेल जाने के बाद गांव में कार्यवाहक प्रधान का चुनाव हुआ। उपजिलाधिकारी की मौजूदगी में हुए चुनाव में बारू को कार्यवाहक प्रधान बनाया गया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को पराजित किया।
तहसील क्षेत्र के गांव हुसैनपुर कलां में ग्राम प्रधान शाहनवाज उर्फ इच्ची को गाजियाबाद की पुलिस ने लूट की किसी घटना के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ग्राम प्रधान के जेल चले जाने के बाद गांव के सभी विकास कार्य ठप पडे़ हैं। गांव के विकास कार्यों को करने के लिए प्रशासन के निर्देशों पर सोमवार को कार्यवाहक प्रधान का चुनाव हुआ। उपजिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में ग्राम पंचायत सदस्यों ने कार्यवाहक प्रधान का चुनाव किया। उपजिलाधिकारी श्याम अवध चौहान ने बताया कि 15 ग्राम पंचायत सदस्यों में से 9 ग्राम पंचायत सदस्यों ने इस चुनाव में भाग लिया। इस चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्य बारू व शमीम के बीच सीधा मुकाबला हुआ। बारू को पांच व शमीम को चार वोट मिले। बारू ने शमीम से एक वोट अधिक लेकर कार्यवाहक प्रधान के पद पर अपना कब्जा जमाया। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी मुकुट राज भी मौजूद रहे।