{"_id":"595a8a3b4f1c1b42588b45fc","slug":"181499105851-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों को दिया जीएसटी का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों को दिया जीएसटी का प्रशिक्षण
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारियों को दिया जीएसटी का प्रशिक्षण
मुजफ्फरनगर। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि जीएसटी को सफल बनाने में सभी विभागों के अधिकारी अपना सहयोग करेंगे। अफसरों को जीएसटी के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए, तभी वह दूसरों को जानकारी दे पाएंगे। कॉमन सर्विस सेंटर के संचालकों को भी जीएसटी का प्रशिक्षण दिया गया।
जिला पंचायत के सभागार में जीएसटी के प्रशिक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि सरकार की मंशा यह है कि सभी अधिकारियों को जीएसटी के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए। इससे वह आम जनता को भी सही बात बता सकेंगे। इसी के चलते अफसरों और कॉमन सर्विस सेंटर चलाने वाले संचालकों का प्रशिक्षण कराया जा रहा है। जीएसटी के नोडल अधिकारी डीएस गौतम ने जीएसटी का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि जीएसटी किस तरह से राष्ट्र, समाज और व्यापारी के हित में है। कार्यक्रम का संचालन ज्वाइंट कमिश्नर वाणिज्य कर एसएस गोयल ने किया। इस अवसर पर डीसी केएम मिश्रा, संतोष अग्रवाल ने भी विचार रखे।