{"_id":"62a8d053116ffc3c476a89ce","slug":"180-principals-attended-yoga-workshop-muzaffarnagar-news-mrt5928859122","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग कार्यशाला में शामिल हुए 180 प्रधानाचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग कार्यशाला में शामिल हुए 180 प्रधानाचार्य
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षा विभाग के निर्देशन में जिले में ऑनलाइन योग कार्यशाला का आयोजन हुआ। जनपद के सरकारी सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन विद्यालयों के 180 प्रधानाचार्यों ने प्रतिभाग किया।
कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने कहा कि योग करने से हमें अच्छी नींद आती है तथा हमारा शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त रहता है। योग से हमें शांति तथा आनंद प्राप्त होता है। योग से हमारा मस्तिष्क एकाग्रचित्त होकर काम करता है। हमारे मन में अच्छे विचारों का निवास होता है। योग हमारे शरीर को स्वस्थ, लचीला तथा शक्तिशाली भी बनाए रखता है। जिले के प्रत्येक माध्यमिक विद्यालय में आठ दिवसीय योग कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं, जिनका शुभारंभ ऑनलाइन माध्यम में योगाचार्य मुकुल दुआ द्वारा प्रदर्शन कर जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को प्रशिक्षित किया गया। संचालन डॉ. विकास कुमार ने किया। योगाचार्य मुकुल दुआ ने कपालभाती, सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम, ताड़ासन, योग मुद्रा आसन, मंडूक आसन, गोमुख आसन आदि का प्रदर्शन करके दिखाया। प्रधानाचार्य ब्रिजेश कुमार, ललित मोहन गुप्ता, डॉ. रणबीर सिंह, विनय यादव, विजय शर्मा, विनीत चौहान, सुधीर त्यागी, राकेश कुमार, डॉ. त्रिवेंद्र सिंह, ज्योति बाला, आशीष आदि उपस्थित रहे।