फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   18 year old case against doctor canceled

चिकित्सक पर चल रहा 18 साल पुराना मुकदमा रद्द

Tue, 19 Jul 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
18 year old case against doctor canceled
चिकित्सक पर चल रहा 18 साल पुराना मुकदमा रद्द
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बच्चे को संक्रमित खून चढ़ाने से मौत के मामले में शहर के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरीश कुमार को राहत मिल गई है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय ने मुकदमा रद्द कर दिया है। उधर, बच्चे के पिता का कहना है कि वह इंसाफ के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ेंगे।

सिखेड़ा क्षेत्र के गांव भिक्की निवासी राम गोपाल शर्मा ने बताया कि उनके आठ साल के बेटे को निमोनिया के उपचार के लिए 2004 में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरीश कुमार के पास लेकर आए थे। डॉक्टर ने खून चढ़वाने की बात कही, सदर बाजार स्थित ब्लड बैंक से खून खरीद कर चढ़वाया गया। बच्चे की तबीयत खराब हुई तो दोबारा जांच कराई, जिसमें बच्चा एचआईवी पॉजिटिव आ गया था। सात दिसंबर 2004 को बच्चे को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था। 12 अप्रैल 2005 को बच्चे की मौत हो गई। थाना सिविल लाइन में डॉ. गिरीश कुमार पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। 22 मार्च 2022 को हाईकोर्ट ने डॉ. गिरीश को राहत देते हुए मुकदमा क्वैश कर दिया था। हाईकोर्ट के आदेश को बचाव पक्ष ने एसीजेएम द्वितीय की कोर्ट में पेश किया। निचली अदालत ने भी मुकदमा रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed