फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   18 thousand of Transport Nagar, 11 thousand of EtoZ

ट्रांसपोट नगर का 18 हजार, एटूजेड का 11 हजार

Fri, 02 Sep 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
18 thousand of Transport Nagar, 11 thousand of EtoZ
- शहर की कालोनियों की सर्किल रेट में भी हुई बढ़ोत्तरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एमडीए की कालोनी ट्रांसपोर्टनगर का सर्किल रेट 18 हजार हो गया है। एटूजेड फेस टू का सर्किल रेट 11 हजार रखा गया है। शहर की अन्य कालोनियों के सर्किल रेट में भी बढ़ोत्तरी हुई है।
सब रजिस्ट्रार प्रथम अनिरुद्ध यादव ने बताया कि शहर की कालोनियों के सर्किल रेट में भी बढ़ोत्तरी हुई है। एक सितंबर से नया सर्किल रेट लागू हो गया है। पचेंडा रोड के अंकित विहार का सर्किल रेट 11 हजार हुआ है। आर्यपुरी के पार्ट एक और दो का 15 हजार, आनंद विहार का 20 हजार, ओम रेजीडेंसी का दस हजार, अवध विहार, अग्रसेन विहार का 12 हजार, अर्चितपुरम दस हजार, कूकडा के अर्जुन नगर, अमित विहार, अरिहंत विहार का 9500 रखा गया है। आदर्श कालोनी, ओम पैराडाइज का 12 हजार, अलमासपुर बाहर का आठ हजार रखा गया है। इंद्रप्रस्थ कालोनी का 18 हजार, इमरान कालोनी का 7500, पारस एंकलेव का दस हजार, एटूजेड ग्रीन स्टेट का 11 हजार, एकता विहार का दस हजार, कंबलवाला बाग 17 हजार, केशवपुरी 12500, केवलपुरी 8500, कल्याणपुरी का 11 हजार, कमलनगर, किरण सिटी, किरण ग्रीन, कृष्णविहार का दस हजार रुपये मीटर रेट रखा गया है।
विज्ञापन

वहीं कोशांबी रेजीडेंसी दस हजार, गंगारामपुरा दस हजार, गांधी कालोनी 20 हजार, गांधीनगर 11 हजार, गाजावाली दस हजार, गोवर्धन सिटी सात हजार, गंगा विहार नौ हजार, गीता एंकलेव, गुलशन विहार दस हजार, चरणसिंह कालोनी 18 हजार, जवाहर कालोनी 13500, जामिया नगर 8500, प्रेमकुंज 7500, प्रेम सिटी 10 हजार, द्वारिकापुरी 22 हजार, धर्मपुरी नौ हजार का सर्किल रेट रखा गया है। ब्रहमपुरी 16 हजार, बसंत विहार 15 हजार, बचन सिंह कालोनी नौ हजार, मानसरोवर, मीका विहार कालोनी 18 हजार, मीनाक्षीपुरम 12 हजार, रेशू विहार 17 हजार, रामबाब 15 हजार, वैशाली रेजीडेंसी 10 हजार, शाकुंतलम 18 हजार, शांतिनगर 10 हजार का सर्किल रेट रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed