फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   179 women cheated in the name of getting loan

लोन दिलाने के नाम पर 179 महिलाओं से ठगी

Thu, 05 Mar 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
179 women cheated in the name of getting loan
मुजफ्फरनगर। शहर के रुड़की रोड स्थित फाइनेंस ऑफिस के कर्मचारियों ने 50-50 हजार का लोन कराने का झांसा देकर सहारनपुर की करीब 179 महिलाओं से दो-दो हजार की धनराशि हड़प ली। पीड़ित महिलाओं ने तीन के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद के कस्बा गंगोह के मोहल्ला बुद्धविहार निवासी शशिबाला सैनी ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया कि 10 जनवरी को तीन युवक उनके यहां पहुंचे और खुद को मुजफ्फरनगर के रुड़की रोड स्थित एक फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताया। महिला के अनुसार, आरोपियों ने अपनी कंपनी से महिलाओं के ग्रुप बनाकर 50-50 हजार रुपये का लोन कराने की बात कही। लोन पास कराने के लिए प्रत्येक महिला से दो-दो हजार रुपये और कागजात की मांग की गई। उन्होंने विश्वास कर सहारनपुर के कस्बा गंगोह के साथ ही गांव हमजापुर, माधोपुर, बालू, रादौर व बीड़पुर से कुल 179 महिलाओं का ग्र्रुप बनाकर उनसे दो-दो हजार रुपये व कागजात उक्त युवकों को दिला दिए। आरोप है कि दो माह बाद भी आरोपियों ने महिलाओं के लोन पास नहीं कराए और अब उनके फोन भी रिसीव करने बंद कर दिए हैं। पीड़ित महिलाओं ने आरोपियों पर लाखों की ठगी करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed