{"_id":"5c913749bdec2214720fab68","slug":"171553020745-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरोधात्मक काल्रवाई को लेकर बखेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरोधात्मक काल्रवाई को लेकर बखेड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनौती के ग्रामीणों ने किया थाने पर प्रदर्शन
पुरकाजी। गांव लखनौती के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव को लेकर की गई निरोधात्मक कार्रवाई को लेकर आक्रोश जताते हुए थाने पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस पर अनुसूचित जाति के लोगों के खिलाफ ही एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया गया। बाद में पुलिस ने समझाबुझाकर ग्रामीणों को शांत किया।
पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव लखनौती के ग्रामीण ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह के नेतृृत्व में मंगलवार सुबह थाने पहुंचे और थाना पुलिस पर आगामी लोकसभा चुनाव के तहत की जा रही निरोधात्मक कार्रवाई को लेकर एकतरफा कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना था कि लखनौती में अनुसूचित जाति व जाट समाज के लोग लगभग बराबर संख्या में रहते हैं। इसके बावजूद पुलिस ने सुनियोजित साजिश के तहत निरोधात्मक कार्रवाई के तहत अनुसूचित जाति के करीब 70 और जाट समाज के केवल दो लोगों के ही नाम कार्रवाई की सूची में शामिल किए हैं। ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह ने पुलिस की इस एकतरफा कार्रवाई के विरोध में आला अफसरों से शिकायत करने की बात कही, जिस पर इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने ग्रामीणों से वार्ता करते हुए उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। मामले में इंस्पेक्टर का कहना है कि पूर्व में हुए चुनावों की तरह ही इस बार भी गांव के दोनों समाज के 40 लोगों के खिलाफ बिना भेदभाव निष्पक्ष कार्रवाई की गई है। ग्रामीणों को सही जानकारी नहीं थी, जिन्हें समझा दिया गया है।