{"_id":"5c59dff5bdec22499d271ec2","slug":"171549393909-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के आधुनिक कार्यालय का उद्घाटन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के आधुनिक कार्यालय का उद्घाटन आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। गांधीनगर में बनाए गए भाजपा के आधुनिक और आलीशान कार्यालय का उद्घाटन बुधवार (आज) होगा। बुलंदशहर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक साथ 51 कार्यालयों का शुभारंभ करेंगे, जिनमें यह भी शामिल है। वीआईपी से लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के ठहरने की व्यवस्था कार्यालय में रहेगी।
भाजपा का कार्यालय दूसरे राजनीतिक दलों से जुदा होगा। भाजपा ने गांधीनगर में 500 गज में आधुनिक और आलीशान कार्यालय बनाया है। यहां एक बड़ा मीटिंग रूप में बनाया गया है, जिसमें एक साथ 400 कार्यकर्ता बैठ सकते हैं। कांफ्रेस रूम अलग से बना है, जिसमें पार्टी के नेता पत्रकार वार्ता आदि करेंगे। भाजपा ने आईटी सैल अलग से स्थापित किया है। एक रूम को कंप्यूटर और अन्य तकनीक से सुसज्जित किया गया है, जिससे पार्टी की योजनाओं को विस्तार दिया जा सके। वीआईपी के लिए जहां गेस्ट हाउस इसी में बनाया गया है, वहीं कार्यकर्ताओं के रात्रि में ठहरने के लिए भी व्यवस्था की गई है। कार्यालय में रसोई और डाइनिंग हॉल भी अलग से बनाए गए हैं। जिलाध्यक्ष के लिए अलग से कमरा बनाया गया है। पदाधिकारियों के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।
जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने बताया कि बुधवार को एक बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जिन 51 कार्यालयों का एक साथ शुभारंभ करेंगे, यह भी उनमें से एक है। कार्यालय पर होने वाले हवन में यज्ञमान के रूप में पुराने कार्यकर्ता महेंद्र आचार्य सपत्नीक रहेंगे। जिले के तमाम कार्यकर्ता इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। मंगलवार को जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय पर समस्त तैयारियों को देखा।